चिरायु अमीन के बचाव में शशांक मनोहर !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 5 जून 2010

चिरायु अमीन के बचाव में शशांक मनोहर !!

पुणे फ्रेंचाइजी नीलामी में ललित मोदी के बयान पर बीसीसीआई अध्यक्ष शशांक मनोहर ने पलटवार करते हुए कहा कि मोदी खुद को बोर्ड से ऊपर समझते हैं। मनोहर ने चिरायु अमीन का बचाव करते हुए कहा, ‘अमीन खुद फ्रेंचाइजी की नीलामी का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। 

दरअसल में ललित मोदी ने खुद सिटी कोर्प के मालिकों को सुझाव दिया था कि वे चिरायु अमीन से उस नई कंपनी में हिस्सेदार बनने की बात करें। 

बीसीसीआई सुप्रीमो ने मोदी पर आरोप लगाया, ‘ मोदी क्रिकेट बोर्ड के साथ-साथ चिरायु अमीन की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। वे बिना किसी तथ्य के बयानबाजी कर रहे हैं। इसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।’

आईपीएल चेयरमैन चिरायु अमीन ने माना है कि उन्होंने आईपीएल में पुणे फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी। अमीन ने बीसीसीआई को पत्र लिखकर कहा कि पुणे फ्रेंचाइजी के लिए लगाई गई बोली में वे भी शामिल थे।

कोई टिप्पणी नहीं: