भोपाल गैस त्रासदी में लगाए गए आरोप घृणित और हास्यास्पद !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 18 जून 2010

भोपाल गैस त्रासदी में लगाए गए आरोप घृणित और हास्यास्पद !!


1984 की भोपाल गैस त्रासदी के मद्देनज़र यूनियन कारबाइड के प्रमुख वॉरन एंडरसन को भारत आने से पहले राजीव गांधी सरकार ने सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया था। इन आरोपों को कांग्रेस ने घृणित और हास्यास्पद बताया है ।
   
कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस बारे में कोई भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष सबूत नहीं है और यह आरोप पूरी तरह घृणित तथा हास्यास्पद है।
   
इससे पूर्व तत्कालीन विदेश सचिव एमके रसगोत्रा ने भोपाल गैस त्रासदी को लेकर उठे विवाद को यह कहकर नया मोड़ दे दिया कि पीवी नरसिम्हा राव के तहत गृह मंत्रालय ने गैस रिसाव के मद्देनज़र एंडरसन के भारत आने से पहले उसे सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया था।
   
रसगोत्रा और नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास में अमेरिकी मिशन के तत्कालीन उप प्रमुख गॉर्डन स्ट्रीब के इन बयानों के बारे में पूछे जाने पर कि एंडरसन को भारत यात्रा के दौरान सरकार ने सुरक्षित रास्ता देने का आश्वासन दिया था। सिंघवी ने कहा कि यह आरोप पूरी तरह राजनीतिक है।
 

कोई टिप्पणी नहीं: