दोहे और उक्तियाँ !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 24 अगस्त 2010

दोहे और उक्तियाँ !!

ईश्वर ही प्रेम है ।आत्म प्रेम को त्याग दो ।वह सच्चा प्यार नही है।
अपने हृदय की कोमलता को आत्म प्रेम के रंग से रंगने की कोशिश न
करो। आत्म प्रेम से स्वार्थ बढ्ता है और जो स्वार्थी है वह कभी भी न
तो प्यार कर सकता है और ना ही वह प्यार  की भावना रख्र सकता है।
प्यार ईश्वरीय सौगात है। इसकी विशेषता बहना है,जम जाना नही।
जितना जल्दी तुम दूसरो के लिये सोचना शुरु कर दोगे,तुम प्यार करना
सीख जाओगे। ऐसे ही प्रेम की भावना विस्तृत होगी और तुम्हे सम्पूर्ण् सृष्टि
सेऔर इसीतरह भगवान से जोडे़गी। मानवता से प्रेम ही ईश्वर से प्रेम है।

कोई टिप्पणी नहीं: