बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए सूचना जारी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 27 सितंबर 2010

बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए सूचना जारी !!

बिहार में प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों के लिए होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी की जाएगी।

राज्य के अतरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी कुमार अंशुमाली ने बताया कि राज्य के आठ जिलों में 47 सीटों के लिए होने वाले प्रथम चरण के लिए अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन का सिलसिला शुरू हो जाएगा।

पहले चरण में सहरसा जिले में चार, मधुबनी में 10, सुपौल में पांच, अररिया में छह, किशनगंज में चार, पूर्णिया और कटिहार में सात-सात तथा मधेपुरा की चार विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर तक छह चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। मतगणना 24 नवम्बर को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: