सारंडा में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज करने के लिए सीआरपीएफ के चार हजार जवान और भेजे जाएंगे। शनिवार को इस क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस और अद्धसैनिक बलों के आला अधिकारियों ने यह निर्णय लिया। तय किया गया कि सोमवार से सारंडा जंगल की घेराबंदी और बढ़ाई जाएगी। हेलिकॉप्टरों से क्षेत्र की टोह ली जाएगी।
अफसरों ने कहा कि हेलिकॉप्टर से नक्सलियों के अड्डे तलाशे जाएंगे। रेस्क्यू में भी इनकी मदद ली जाएगी।
जमीनी कार्रवाई में जवान गाड़ियों से नहीं जाएंगे। एक ग्रुप पैदल लैंड माइंस का पता लगाएगा। फिर दूसरा ग्रुप आगे बढ़ेगा।
बैठक में झारखंड डीजीपी नेयाज अहमद व सीआरपीएफ डीजी विक्रम श्रीवास्तव समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस बीच मुठभेड़ में घायल जवान जयमाल सिंह की मौत हो गई। कल भी जिला पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे।
सोमवार, 27 सितंबर 2010
सारंडा जंगलों की घेराबंदी बढ़ाई जाएगी !!
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें