अयोध्या पर फैसला टला, अगली सुनवाई 29 को. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

अयोध्या पर फैसला टला, अगली सुनवाई 29 को.

अयोध्या में बाबरी मस्जिद मिल्कियत मामले का फैसला शुक्रवार को नहीं आएगा. इलाहाबाद हाई कोर्ट इस मुद्दे पर 24 सितंबर को फैसला देने वाली थी. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे रोक दिया. अब अगली सुनवाई 29 सितंबर को.


बेहद संवेदनशील मामले पर हाई कोर्ट के फैसले का इंतजार था और इस दौरान लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई थी. रमेशचंद्र त्रिपाठी ने इस मामले पर फैसला टालने की सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी.

हालांकि इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने त्रिपाठी की अपील पहले खारिज कर दी थी और उन पर जुर्माना भी लगाया था. त्रिपाठी चाहते हैं कि इस मुद्दे पर अदालत के बाहर समझौता कर लिया जाए.

फैसले से पहले उत्तर प्रदेश सहित पूरे भारत में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. अयोध्या में खास तौर पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

त्रिपाठी ने अपनी अपील में कहा कि भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स भी होने वाले हैं और फैसले की वजह से देश में तनाव बढ़ सकता है. हालांकि हाई कोर्ट ने उनकी बात नहीं मानी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट को निर्देश दिया है कि वह इस फैसले को फिलहाल रोक ले.

कोई टिप्पणी नहीं: