बिहार के भागलपुर व सबौर रेलवे स्टेशन के बीच 265 अप यात्री ट्रेन के पटरी से उतर जाने से क्यूल-साहेबगंज रेल खंड पर गुरूवार सुबह लगभग चार बजे से रेल यातायात बाधित हो गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार आजिमगंज से भागलपुर जा रही या त्री ट्रेन के गुरूवार दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से क्यूल-साहेबगंज रेल खंड पर सुबह लगभग चार बजे से रेल यातायात बाधित हो गया है। बताया जाता है कि ट्रेन के गुजरने से पहले एक मालगाडी के उस मार्ग के गुजरने के वक्त जोरदार आवाज हुई थी जिसे रेलकर्मियों ने नजर अंदाज कर दिया। इसके बाद जब वहां से 265 अप यात्री ट्रेन गुजरी तो उसका इंजन और दो अन्य बोगियां पटरी से उतर गई लेकिन इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नही है। मालगाडी के गुजरने के बाद दुर्घटनास्थल पर पटरी का करीब एक मीटर हिस्सा टूट गया था।इस दुर्घटना के कारण लगभग 20 मीटर रेल पटरी क्षतिग्रस्त हो गई है। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल क्षेत्रीय प्रबंधक एम के माथुर राहत ट्रेन और रेलवे के अन्य अधिकारियों के साथ दुर्घटनास्थल पहुंच गए है और रेल पटरी की मरम्मत कर ट्रेनों के परिचालन को पुन बहाल करने का प्रयास जा रहा है। इस दुर्घटना के कारण 4055 अप ब्रहमपुत्र मेल का मार्ग परिवर्तन कर उसे कटिहार के रास्ते रवाना किया गया है जबकि 3133 अप सियालदह वाराणसी अपर इंडिया एक्सप्रेस ट्रेन 3071 अप हावडा-जमालपुर एक्सप्रेस ट्रेन, 3403 अप रांची-भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन, 637 अप साहेबगंज-जमालपुर यात्री ट्रेन और 210 डाउन दरभंगा-हावडा यात्री टे्रन को विभिन्न स्टेशनों पर ख़डा रखा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें