फ़ोर्ब्स के अमीरों की सूची में चार भारतीय अमेरिकी !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

फ़ोर्ब्स के अमीरों की सूची में चार भारतीय अमेरिकी !!

सन माइक्रोसिस्टम के सह संस्थापक विनोद खोसला समेत चार भारतीय-अमेरिकियों को अमेरिका के पहले 400 अमीर लोगों की फोर्ब्स सूची में स्थान मिला है। सूची में खोसला के अलावा आउटसोर्सिंग कंपनी सिंटेल के संस्थापक भारत देसाई, वेंचर कैपिटल कारोबारी, कवितर्क राम श्रीराम और सॉफ्टवेयर उद्यमी रमेश वाधवानी के भी नाम हैं।

खोसला की हैसियत 1.3 अरब डालर है और सूची में 308 वें स्थान पर हैं। देसाई को 252 वां स्थान दिया गया है। उनकी सम्पत्ति 1.6 अरब डालर आंकी गयी है। सूची में 288 वें स्थान पर रखे गए श्रीराम की सम्पत्ति 1.45 अरब डालर और वाधवानी 290 वां स्थान की हैसियत 1.4 अरब डालर है।
सूची में 54 अरब डालर की परिसंपत्ति के साथ माइक्रोसाफ्ट कॉरपोरेशन के बिल गेटस लगातार 17वें वर्ष पहले स्थान पर बने हुए है।