मीडिया के कुपत्रकारिता से सलमान ने मांगी माफ़ी, मीडिया 26 /11 पर कब मांगेगा माफ़ी ? - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 सितंबर 2010

मीडिया के कुपत्रकारिता से सलमान ने मांगी माफ़ी, मीडिया 26 /11 पर कब मांगेगा माफ़ी ?

बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने 26/11 पर दिए अपने विवादित बयान के

लिए

माफी मांगी है. सलमान ने कहा कि उनकी बात को गलत तरीके से

पेश किया जा रहा है. फिर भी अगर किसी का दिल दुखा तो वह इसके

लिए माफी मांगते हैं. पाकिस्तान के एक टेलीविजन चैनल को दिए इंटरव्यू में सलमान ने कहा था कि नवंबर, 2008 के मुंबई के आतंकवादी हमलों को ब

ढ़ा चढ़ा कर पेश किया जा रहा है क्योंकि वहां अमीरों को निशाना बनाया गया. लेकिन इस पर बवाल मचता देख उन्होंने सामने आकर सफाई दी है. बीजेपी और शिव सेना ने सलमान खान के इस बयान की निंदा की, जबकि मुंबई के आतंकवादी हमलों का केस लड़ रहे वकील उज्ज्वल निकम का कहना था कि सलमान खान ने नासमझी में ऐसी बात कह दी. 26 नवंबर को मुंबई में आतंकवादी हमले में 166 लोगों की मौत हुई.


कोई टिप्पणी नहीं: