चार साल में मुकेश अम्बानी दुनिया के सबसे अमीर आदमी होंगे !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 सितंबर 2010

चार साल में मुकेश अम्बानी दुनिया के सबसे अमीर आदमी होंगे !!

फोर्ब्स पत्रिका का अनुमान सही रहा तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी अगले चार साल में 62 अरब डॉलर (2900 अरब रुपए) की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति होंगे।

फिलहाल वे 29 अरब डॉलर की परिसंपत्ति के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज तथा ग्रुप की अन्य कंपनियों के प्रमुख हैं। अमेरिका की प्रतिष्ठित पत्रिका 'फोर्ब्स' के अनुसार एक अनुमान यह है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी 2014 तक फोर्ब्स की धनी हस्तियों की सूची में मैक्सिको के उद्यमी कार्लोस स्लिम को पछाड़ देंगे।

पत्रिका में भविष्यवाणी की गई है कि आने वाले चार साल में अंबानी की परिसंपत्तियाँ जहाँ बढ़कर 62 अरब डालर को लाँघ जाएँगी वहीं मैक्सिको के राजनीतिक हालात, वित्तीय संकट स्लिम पर भारी पड़ सकते हैं। अंबानी फिलहाल 53 साल के हैं और फोर्ब्स ने दुनिया के अरबपतियों की सूची में उन्हें चौथे स्थान पर रखा है।

पत्रिका ने राजनीतिक, ऊर्जा, औषधि, वित्त, समाज तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अगले दस साल में संभावित अनेक बड़ी घटनाओं के बारे में विशेष अंक में यह निष्कर्ष निकाला है। प्रकाशन समूह ने 2020 तक संभावित घटनाओं के बारे में भविष्यवाणी के लिए अपने स्टाफ तथा अन्य लोगों से योगदान देने को कहा था।

इसमें भविष्य की जिन प्रमुख घटनाओं का अनुमान लगाया गया है उनमें एक यह भी है कि सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक 2012 में नस्दक में सूचीबद्ध होगी और इसके आईपीओ की कीमत 40 अरब डॉलर रहेगी। कंपनी के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग उन लोगों में शामिल हो जाएँगे, जिनकी संपत्ति दस अरब डॉलर से अधिक है।

इसी तरह 2020 तक दुनिया भर में वालमार्ट के कर्मचारियों की संख्या 50 लाख तथा ब्रिकी 1000 अरब डॉलर के स्तर को लाँघ जाएगी। कंपनी भारत और ब्राजील में सफलतापूर्वक विस्तार करेगी। वर्ष 2017 तक हार्वर्ड की राशि 50 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगी और चीन से छात्रों को आकर्षित करने के लिए यह निशुल्क शिक्षा की पेशकश करेगा।

पत्रिका में भविष्यवाणी की गई है कि अमेरिका में 2018 तक रोजगार परिदृश्य सुधर जाएगा और बेरोजगारी 7 प्रतिशत से नीचे चली जाएगी। इस दौरान अमेरिका भयानक मंदी से उबर जाएगा।

एक अनुमान अफगानिस्तान में अमेरिका सेनाओं की विदाई के बारे में है, जो 2018 में होने की संभावना है। इसमें कहा गया है कि वर्ष 2018 में अंतिम अमेरिकी लड़ाकू सैनिक अफगानिस्तान से विदा हो चुका होगा और इसके साथ ही जमीन पर लड़ी जाने वाली अमेरिका की सबसे लड़ाई का अंत हो जाएगा। इसमें तालिबान और अमेरिका दोनों ही विजय का दावा करेंगे। 

1 टिप्पणी:

honesty project democracy ने कहा…

जिनता इस देश के लोग गरीब होंगे और भूखे मरेंगे ऐसे गद्दार उद्योग पतियों और अरबपतियों की संख्या इस देश में बढती जाएगी ,इस्ट इंडिया कम्पनी से भी बरे लूटेरे हैं ये उद्योगपति बस फर्क इतना है की वो बिदेशी था ये देशी है ,इन सब उद्योग पतियों की इस देश की जनता को सामाजिक जाँच करने की जरूरत है क्योकि इनके हर पैसों पे तिकरम और लूट की निशानी तथा गरीबों की आह जरूर मिलेगी ...