बिहार चुनाव प्रचार में नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 13 सितंबर 2010

बिहार चुनाव प्रचार में नरेन्द्र मोदी भाग लेंगे !!

नरेन्द्र मोदी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तल्ख रिश्तों के बीच भाजपा ने सोमवार को ऐलान किया कि गुजरात के मुख्यमंत्री बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

भाजपा प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा और जदयू राज्य में संयुक्त रूप से चुनाव अभियान चलायेगी। इस विषय पर जदयू अध्यक्ष शरद यादव से बातचीत हुई है। चुनाव प्रचार के बारे में पार्टी के प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार के आवास पर भी विचार विमर्श हुआ है।
उन्होंने कहा कि भाजपा़-जदयू की राज्य में 100 से ज्यादा संयुक्त रैलियां आयोजित की जाएंगी और इसके कार्यक्रमों की घोषणा एक़-दो दिन में कर दी जायेगी। घोषणापत्र को भी एक सप्ताह में अंतिम रूप दे दिया जायेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या नरेन्द्र मोदी बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे, के जवाब में उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पऱ। नरेन्द्र मोदी पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। मोदी के संयुक्त रैली को संबोधित करने के बारे में पूछे गये सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि अभी कार्यक्रम को अंतिम रूप नहीं दिया गया है, कार्यक्रम बनने के बाद इसकी जानकारी दी जायेगी।
जदयू के साथ कुछ सीटों पर मतभेद के बारे में पूछे जाने पर नकवी ने कहा कि परिसीमन के बाद बिहार में यह पहला विधानसभा चुनाव है, हालांकि लोकसभा चुनाव इसके बाद हुए हैं। सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं: