झारखण्ड के आठवें मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा होंगे !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 8 सितंबर 2010

झारखण्ड के आठवें मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा होंगे !!

झारखण्ड में लोकप्रिय सरकार के गठन की कोशिशों के तहत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से एक बार फिर हाथ मिलाते हुए मंगलवार को सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को विधायक दल का नेता चुन उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रूप में पेश किया है।

पार्टी ने झामुमो के ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (युनाइटेड) और निर्दलीयों सहित 45 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी भी राज्यपाल एम.ओ.एच. फारूक को सौंप दी। सूत्रों के मुताबिक नई सरकार के गठन के लिए राज्यपाल बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय को प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों से अवगत कराने संबंधी रिपोर्ट भेजेंगे और राष्ट्रपति शासन हटाने की अनुशंसा करेंगे। इससे पहले मंगलवार को उन्होंने कानूनी विशेषज्ञों से सलाह मशविरा भी किया।
सूत्रों ने यह भी बताया कि राज्यपाल को सौंपे गए समर्थन पत्र में विधायकों के हस्ताक्षरों का विधानसभा के रिकार्ड से मिलान कराया गया।

राज्यपाल से मुलाकात के दौरान मुंडा के साथ भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रघुबर दास, झामुमो विधायक दल के नेता हेमंत सोरेन, आजसू के नेता सुदेश महतो सहित कुल 44 विधायक उपस्थित थे। मुंडा ने संवाददाताओं से कहा, ''हमने 45 विधायकों के समर्थन की चिट्ठी राज्यपाल को सौंपी है। इस दौरान 44 विधायक राजभवन में मौजूद थे।''

सूत्रों के अनुसार राज्यपाल फारूक भाजपा-झामुमो के दावे पर कानूनी विशेषज्ञों की सलाह ले रहे हैं। 81 सदस्यों की विधानसभा में भाजपा के 18, झामुमो के 18, आजसू के पांच और जद (यु) के दो सदस्य हैं। दो निर्दलीय विधायकों चमरा लिंडा और विदेश सिंह ने मुंडा को समर्थन दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री मुंडा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद मुंडा और दास ने झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन से मुलाकात की। सोरेन ने कहा, ''मैंने सरकार बनाने के लिए मुंडा को अपना आशीर्वाद दिया है।''

3० मई को शिबू सोरेन के इस्तीफा देने के बाद दो मई से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है। पिछले 1० महीने में यह दूसरा मौका है जब भाजपा और झामुमो सरकार बनाने के लिए साथ आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: