केमो थेरेपी के बाद निष्क्रिय करने वाले जीन की खोज !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 7 सितंबर 2010

केमो थेरेपी के बाद निष्क्रिय करने वाले जीन की खोज !!


कैंसर के मरीजों के शरीर में कीमोथेरेपी के दौरान स्टेम सेल का बड़ा नुकसान होता है। इससे बाद में उन्हें एनीमिया, भूख कम लगने और वजन घटने की शिकायत पैदा हो जाती है।

सैन डिएगो के एक शोधकर्ता ने उस खास जीन को ढूंढ़ लिया है, जो कीमोथेरेपी के बाद स्टेम सेल को हमेशा के लिए निष्क्रिय करने में अहम भूमिका निभाता है। प्यूमा 53 नाम के इस जीन को निष्क्रिय कर इस नुकसान को रोका जा सकता है।

शोधकर्ता यांग जू ने बताया कि प्यूमा 53 को निष्क्रिय करने से स्टेम सेल की बड़े पैमाने पर मौत रोकी जा सकेगी, साथ डीएनए को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकेगा।