बाल टेम्परिंग पाकिस्तान की पहचान, शोएब फिर पकडे गए. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

बाल टेम्परिंग पाकिस्तान की पहचान, शोएब फिर पकडे गए.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर से संकट के बादल छंटने का नाम ही नहीं ले रहे है। स्पॉट फिक्सिंग आरोपों के बाद तूनकमिजाज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर गेंद से छेडछानी के विवाद में फंस गए है। शोएब को इंग्लैड के खिलाफ कल रात पांचवें वनडे मैच के दौरान गेंद से छेडछाड करते हुए कैमरे ने कैद कर लिया। पाकिस्तान यह मैच 121 रन से हार गया।

डेली मेल के अनुसार इंग्लैड दौरे पर आखिरी मैच में कल रात शोएब अख्तर को गेंद फेकने से पहले उसकी सीम पर बायां अंगूठा रगडते हुए देखा गया। इसने कहा कि स्पोट्मेल ने यह तस्वीरे इंग्लैड की पारी के 41वें ओवर में ली है जब शोएब पाल कोलिंगवुड को गेंद फेक रहे थे। चार साल पहले इंग्लैड के खिलाफ एक वनडे मैच के दौरान स्काय के कैमरों में गेंद पर अंगूठा रगडते हुए शोएब की फिल्म बना ली थी। इंग्लैड दौरे पर पाकिस्तानी टीम लगातार विवादों में घिरी रही है। तीन खिलाडी सलमान बट, तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर पर स्पॉट फिक्सिंग का आरोप लगा जिनसे स्काटलैड यार्ड ने पूछताछ की।

कोई टिप्पणी नहीं: