परमाणु हथियारों से मार करने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी-2 का परीक्षण नाकाम होने से भारत की रक्षा तैयारियों को आज बड़ा झटका लगा है। उड़ीसा के चांदीपुर टेस्ट रेंज पर किए गए परीक्षण के दौरान पृथ्वी-2 मिसाइल उड़ान भरने में सफल नहीं हो सका।
हालांकि परिक्षण से जुड़े अधिकारियों ने इसके सफल नहीं हो पाने पर कोई बयान नहीं दिया है। रक्षा सोध विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों के अनुसार उड़ान भरने से पहले मिसाइल से कुछ ज्यादा ही धुआं निकलने लगा था, जिस वजह से वो उड़ान नहीं भर सका। मिसाइल का परीक्षण आज सुबह लगभग 10:30 बजे सुबह किया गया था।
रक्षा सूत्रों ने कहा, 'परीक्षण के सफल ना होने के पीछे कोई तकनीकी खामी है। मिसाइल के उड़ान न भरने के पीछे मुख्य मिसाइल या इसके सहयोगी सिस्टम में कुछ तकनीकी गड़बड़ी हो सकती है। इसके लॉन्चर में भी कोई दिक्कत हो सकती है।'
ज्ञात हो कि पृथ्वी-2 मिसाइल 350 किमी. रफ्तार की गति से वार करने की क्षमता रखता है। नौ मिटर लंबे इस मिसाइल का वजन 4.6 टन है। इससे पहले पृथ्वी मिसाइल का सफल परीक्षण 18 जून, 2010 को हुआ था।
शुक्रवार, 24 सितंबर 2010
पृथ्वी -२ मिसाइल उड़ान भरने में असफल !!
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

1 टिप्पणी:
लगता है सितम्बर का महिना भारत के लिए अच्छा ही नहीं है .... एक तरफ ये और एक तरफ खेल के नक् पर कटती देश की नाक
क्या आप के बेटे के पास भी है सच्चे दोस्त ????
एक टिप्पणी भेजें