इस साल के अंत तक वरुण गाँधी की शादी हो सकती है !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 26 सितंबर 2010

इस साल के अंत तक वरुण गाँधी की शादी हो सकती है !!

कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी भले ही शादी के लिए इंकार करते रहें लेकिन उनके चचेरे भाई और भाजपा के युवा नेता वरुण गांधी जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 

वरुण की मां मेनका गांधी ने रविवार को इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि वरुण इस साल के अंत तक यामिनी से शादी कर लेगा। यामिनी बंगाल की रहने वाली हैं। भाजपा की तेज तर्रार नेताओं में शुमार मेनका गांधी देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की बहू हैं। 

मेनका ने कहा कि उनके बेटे की शादी में गांधी परिवार के सभी सदस्यों को बुलाया जाएगा। इस सूची में सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी शामिल हैं। सोनिया-मेनका में विवाद होने के बावजूद १९९७ में वरुण गांधी ने अपनी चचेरी बहन प्रियंका गांधी की शादी में शामिल हुए थे। 

वरुण गांधी उत्तर प्रदेश की पीलीभीत संसदीय सीट से संसद में पहुंचे हैं। इसके अलावा में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के भी सचिव हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: