गुजारिश भंसाली की ऐश्वर्या राय के साथ तीसरी फिल्म !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

गुजारिश भंसाली की ऐश्वर्या राय के साथ तीसरी फिल्म !!

निर्देशक संजय लीला भंसाली की 'गुजारिश' तैयार है और एक बार फिर उन्होंने अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के साथ काम किया है। भंसाली कहते हैं कि ऐश्वर्या उनकी प्रेरणा हैं।
भंसाली ने गुरुवार को सिनेमैक्स में 'गुजारिश' की पहली झलक दिखाने के बाद संवाददाताओं से कहा, "ऐश्वर्या मेरी प्रेरणा हैं। जब मैं उनके साथ कोई फिल्म बनाता हूं तो बहुत उत्साहित हो जाता हूं क्योंकि वह बहुत विशिष्ट हैं। कुछ लोगों पर समय का कोई असर नहीं होता और ऐश्वर्या अगले 20 साल तक भी ऐसी ही रहेंगी।"


यह भंसाली की ऐश्वर्या के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह 'हम दिल दे चुके सनम' (1999) और 'देवदास' (2002) में उनके साथ काम कर चुके हैं। इस अवसर पर ऐश्वर्या ने कहा, "यह हमारे लिए बहुत विशेष फिल्म थी। हमें दुनियाभर में इस फिल्म के प्रसारण से पहले आपके साथ इसके अंश बांटने की खुशी है।" भंसाली फिल्म के अभिनेता ऋतिक रोशन की भी बहुत प्रशंसा करते हैं।


उन्होंने कहा, "ऋतिक के साथ काम करने में उन्हें जितनी खुशी मिली उतनी किसी भी अन्य अभिनेता के साथ काम करने में नहीं।" फिल्म में ऋतिक एक जादूगर की भूमिका में हैं तो ऐश्वर्या ने एक ऐसी नर्स की भूमिका निभाई है जिसका अपने पति से अलगाव हो जाता है। फिल्म कथितौर पर इच्छा मृत्यु के विवादास्पद मुद्दे को छूती है। भंसाली ने फिल्म का संगीत भी तैयार किया है। इसमें आठ गीत हैं जबकि फिल्म की एलबम में 12 गीत हैं। यूटीवी ब्लिंक और भंसाली के संयुक्त निर्माण में बनी 'गुजारिश' 19 नवम्बर को प्रदर्शित होगी।

कोई टिप्पणी नहीं: