ललित मोदी की याचिका दूसरी बार खारिज !! - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 15 सितंबर 2010

ललित मोदी की याचिका दूसरी बार खारिज !!

बंबई हाई कोर्ट ने बीसीसीआई की अनुशासन समिति के गठन को चुनौती देने वाले आईपीएल के निलंबित कमिश्नर ललित मोदी की याचिका आज दूसरी बार खारिज कर दी। मोदी के खिलाफ कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के लिये बोर्ड की समिति का गठन किया गया है.

मुख्य न्यायाधीश मोहित शाह और जज डी वाय चंद्रचूड़ ने अनुशासन समिति की बुधवार को कार्रवाई पर रोक लगाने से भी इनकार कर दिया।

मोदी ने अपनी याचिका में कहा था कि समिति के दो सदस्य अरूण जेटली और चिरायु अमीन उनके खिलाफ पक्षपातपूर्ण फैसला ले सकते हैं, लिहाजा दोनों को हटाया जाना चाहिए। जिसपर अदालत ने कहा कि मोदी पक्षपात का मसला समिति और बीसीसीआई के अंतिम फैसले को चुनौती देते समय उठा सकते हैं। मोदी ने इसी आधार पर पहले भी एक याचिका दायर की थी लेकिन जुलाई में एक अन्य खंडपीठ ने कहा कि वह समिति के समक्ष यह मसला उठा सकते हैं। समिति ने 11 अगस्त को उनकी दलील खारिज करते हुए कहा था कि अमीन और जेटली समिति में बने रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: