
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी अपने छोटे पुत्र तेजस्वी को प्रशिक्षु राजनेता बता कर वंशवादी राजनीति की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। तेजस्वी विधानसभा चुनाव में राजद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने जा रहे हैं। लालू प्रसाद यादव ने गुरुवार को पटना में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में तेजस्वी को मीडिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के समक्ष पेश किया। उन्होंने कहा, तेजस्वी ने अपनी इच्छा से विधानसभा चुनाव के प्रचार में उन्हें और उनकी पत्नी राबडी देवी को मदद करने की पहल की है। राजद सुप्रीमो ने अपने पुत्र को प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा राजनेता बताया और कहा, चुनाव अभियान के दौरान वह उनके साथ रह कर राजनीति के गुर सीखेंगे। इस मौके पर तेजस्वी ने कहा, उसके पिता जहां भी जाते हैं लोगों की भीड़ जुट जाती है। वह जब बोलते हैं तो दूसरों को बोलने नहीं देते हैं। बेटे की बात पर लालू भी हंसने लगे। तेजस्वी ने कहा, युवा पीढ़ी राजद के पक्ष में है। नीतीश चाचा की इस बार सत्ता से विदाई हो जायेगी। तेजस्वी के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में पूछे जाने लालू प्रसाद ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, अभी इनकी उम्र चुनाव लड़ने की नहीं है। इसका जब विवाह कर दूंगा तब यह चुनाव लड़ेगा।
2 टिप्पणियां:
"इसका जब विवाह कर दूंगा तब यह चुनाव लड़ेगा."
ताकि जेल जाए तो बीबी रहे कुर्सी संभालने के लिए.. जय हो..
@ रंजन
हा हा हा हा हा
सही कहा
लालू का बेटा क्रिकेट में कुछ ना कर पाया तो अब राजनीती में आ गया
एक टिप्पणी भेजें