गोपालगंज में बाढ़ का पानी लगातार घटता जा रहा है। आपदा प्रबंध विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को गंडक नदी में पानी का अधिकतम डिस्चार्ज 1.60 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया है।इसके साथ ही गोपालगंज के बरौली प्रखंड के सिमरिया गांव के पास सारण तटबंध मरम्मत का काम तेज कर दिया गया है। और नदी का पानी का डिस्चार्ज कम होने के कारण गोपालगंज के बरौली, सिंधवालिया और बैकुंठपुर प्रखंड में मंगलवार को बढ़ता हुआ जलस्तर कम होने लगा है।
यहां बाढ़ प्रभावितों की संख्या मंगलवार को 50 हजार बताया जा रहा था, वो बुधवार को कम होकर 22 हजार 275 रह गया है। गौरतलब है कि गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड के 4 पंचायतों के दस गांव अब भी बाढ़ से प्रभावित है। इनके लिए 5 सहायता कैंप चलाए जा रहे हैं। बुधवार को इन कैंपों में 4735 लोगों ने शरण ले रखी थी।
प्रभावित लोगों के बीच 6682 फूड पैकेट का वितरण किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के ओएसडी गगन कुमार ने बताया कि अब तो हालत यह है कि एनडीआरफ की टीम बचाव कार्य छोड़कर राहत बांटने में लगी हुई है। और प्रभावित इलाकों के लोग इस वजह से बाढ़ राहत नहीं लेना चाहते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उन्हें सूखा राहत से वंचित होना पड़ेगा।
नदी तटबंध टूटने के कारण बहुत थोड़े हिस्से में बाढ़ का पानी भर गया है। गोपालगंज जिले में स्वास्थ्य सेवा के लिए 48 डाक्टरों और 198 पारा मेडिकल स्टॉफ का पैनल कार्य कर रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें