भ्रष्ट भारत की पदवी बढ़ी. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 26 अक्टूबर 2010

भ्रष्ट भारत की पदवी बढ़ी.

सोमालिया लगातार दुनिया का सबसे भ्रष्ट देश बना हुआ है. इसके बाद अफगानिस्तान और इराक जैसे देश आते हैं. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के सर्वे के मुताबिक भारत में एक साल पहले के मुकाबले भ्रष्टाचार में इजाफा हुआ है.


बर्लिन स्थित गैर सरकारी संगठन ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के मुताबिक, "नतीजे भ्रष्टाचार की गंभीर समस्या की तरफ संकेत करते हैं. भ्रष्टाचार को जारी रहने की अनुमति नहीं दी जा सकती है. बहुत से गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसकी मार झेलनी पड़ रही है." संगठन का कहना है कि भ्रष्टाचार की समूची अंतरराष्ट्रीय स्थिति बेहद की चिंताजनक है.

इराक सबसे भ्रष्ट देशों में चौथे नंबर पर है. दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान और म्यांमार को रखा गया है जबकि सोमालिया अब भी दुनिया में सबसे भ्रष्ट देश बना हुआ है. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल का कहना है, "जो देश जितना अस्थिर होगा, वहां भ्रष्टाचार भी उतना ही ज्यादा होगा." ऐसे में विश्व बिरादरी पर इस बात की जिम्मेदारी आती है कि वह तथाकथित विफल राष्ट्रों में भरोसेमंद सरकारी ढांचा तैयार करने में मदद करें.

दूसरी तरफ डेनमार्क, न्यूजीलैंड और सिंगापुर में सबसे कम भ्रष्टाचार बताया गया है. इनके बाद फिनलैंड, स्वीडन, कनाडा और नीदरलैंड्स का नंबर आता है. वहीं चिली, इक्वाडोर, मेसेडोनिया, कुवैत और कतर को अलग से ऐसे देशों में रखा गया है जिसमें भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में कामयाबी मिलने की बात कही गई है.

भ्रष्टाचार के मामले में अमेरिका को 178 देशों में 22वें पायदान पर रखा गया है जबकि ग्रीस 78वें और इटली 67वें स्थान पर आते हैं. चीन भी ग्रीस के साथ रखा गया है. ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के मुताबिक भारत में भ्रष्टाचार की स्थिति एक साल पहले के मुकाबले और गंभीर हुई है. पिछले साल भारत 84वें स्थान पर था लेकिन इस साल वह तीन पायदान और खिसक गया है. वहीं पाकिस्तान पिछले साल के मुकाबले इस फेहरिस्त में आठ पायदान चढ़ कर 34वें स्थान पर पहुंच गया है.

कोई टिप्पणी नहीं: