बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव का पहले चरण का मतदान 21 अक्टूबर को होने वाला है। पहले चरण में राज्य के आठ जिलों की 47 सीटों पर चुनाव होनेहै। इसके लिए आज शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा।
गौरतलब है कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों के लिए छह चरणों में होने वाले चुनाव के पहले चरण में 8 जिलों के 47 सीटों के लिए 636 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इसमें सतारूढ़ जनता दल के 26, भारतीय जनता पार्टी के 21,राष्ट्रीय जनता दल के 31,राजद की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी 16, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के 7,राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के 33
प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। पहले चरण के लिए 711 उम्मीदवारों ने नामाकन दाखिल किया था। इनमे से 44 नामांकन को रद कर दिया गया और 31 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें