कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गंाधी ने कहा कि बिहार सरकार और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के नेता बिहार के चमकने का झूठा प्रचार कर रहे हैं।राजग नेता बाहर के लोगों को दिखा रहे हैं कि बिहार चमक रहा है परंतु यहां के लोगों को वे चमकता बिहार दिखा ही नहीं रहे हैं। राज्य के पश्चिम चम्पारण जिले के रामनगर में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि जब तक हिन्दुस्तान में एक भी गरीब रहेगा तब तक न तो बिहार चमक सकता है और न ही हिंदुस्तान।
उन्होंने कहा कि यह बात राजग के नेताओं को भी समझ लेना चाहिए। राहुल ने कहा कि पूर्व में भी राजग के चमकते हिन्दुस्तान को यहां के मतदाता नकार चुके हैं। राहुल ने यह भी कहा कि अगर यहां के लोग चमक ही रहे हैं तो फिर यहां के लेाग रोजगार के लिए बाहर क्यों जा रहे हैं। यहां के लोगों में कमी नहीं है आज यहां के मजदूरों के कारण ही दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब विकास कर रहा है। जो सरकार गरीबों, मजदूरों और किसानों की बात नहीं करती केवल अमीरों को देखकर चमकने की बात करती हैं वैसी सरकार चुनाव हार जाती है।
उन्होंने दावा किया कि जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है वह राज्य विकास कर रहा है। कांग्रेस गरीबों, मजदूरों और गांवों की बात करती है, क्योंकि इन्हीं में शक्ति है। राहुल सोमवार को बिहार विधानसभा के तीसरे चरण में होने वाले क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करने के लिए बिहार के दौरे पर हैं। तीसरे चरण का चुनाव 28 अक्टूबर को होना है।
1 टिप्पणी:
इनको कहीं भर्ती करवाओ
इनको भी अब गन्दी राजनीती का असर होने लगा है
जब महाराष्ट्र मैं बिहार के लोगों पर अत्याचार हो रहा था उस वक्त कहाँ था ये बिहार का हिमायती उस वक्त तो वहाँ भी कांग्रेस की सरकार थी और केन्द्र मैं भी उस वक्त बिहार की याद नहीं आई इन्हें
ये कहना क्या चाहते हैं अगर समस्त भारत में कोई गरीब दिखता है तो इसका मतलब वो बिहार का निवासी है
इतने दिनों से इनका कुनबा १० जनपथ मैं बैठकर क्या कर रहा था आज बिहार का इनको याद आया है
एक आदमी सही कम कर रहा है तो ये सारे चोर मिलकर उनका टांग खींचने में लगे हुए हैं
एक टिप्पणी भेजें