आसाराम का कुकर्म जारी, बच्चे का अपहरण. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 23 नवंबर 2010

आसाराम का कुकर्म जारी, बच्चे का अपहरण.

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में आशाराम बापू आश्रम के संचालक के खिलाफ एक 14 वर्षीय किशोर के अपहरण का मामला दर्ज किया गया है।

शहर के कोतवाली इलाके स्थित आशाराम बापू आश्रम के संचालक प्रदीप कुमार उर्फ प्रभू पर आरोप है कि वह उत्कर्ष नाम के एक स्थानीय किशोर को अगवा कर आम्रपाली एक्सप्रेस रेलग़ाडी से सोमवार को दिल्ली ले जा रहा था। गोंडा के कोतवाली प्रभारी भरत यादव ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि घटना के सम्बंध में रेलवे पुलिस को अलर्ट कर दिया गया था, जिससे आश्रम संचालक को रात में अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पक़डा गया जबकि किशोर को लखनऊ रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया गया।

किशोर के पिता द्वारा आश्रम संचालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ होगी। अधिकारी ने बताया कि अलीगढ़ राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए आश्रम संचालक को लाने के लिए स्थानीय पुलिस की एक टीम वहां के लिए रवाना हो गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: