आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की टीमों के मुंबई और अहमदाबाद में घुसने की खुफिया रिपोर्ट पर केंद्र ने इन दोनों शहरों के लिए अलर्ट जारी किया है। सुरक्षा बलों ने मुंबई के कुछ इलाकों में घर-घर तलाशी शुरू की है जबकि अतिरिक्त बलों को दोनों शहरों के सभी संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डा और रेलवे स्टेशनों पर तैनात किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के मुताबिक लश्करकी टीम मुंबई और अहमदाबाद में घुस चुकी है और किसी भी वक्त हमला कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दोनों शहरों के पुलिस बलों को हाई अलर्ट कर दिया गया है और शांति व्यवस्था में खलल डालने वाली लश्कर की किसी भी कोशिश को नाकाम करने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
उधर, मुंबई के पुलिस कमिश्नर संजीव दयाल ने बताया कि क्रिसमस और नएस साल समारोह के पहले आतंकवादी हमलों के बारे में मिली खुफिया जानकारी के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक उपाय किए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव की बुधवार को होने वाली मुंबई यात्रा के मद्देनजर भी निगरानी सख्त कर दी है।
दयाल ने बताया कि मेदवेदेव और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की यात्रा को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी हमलों के बारे में खुफिया एजेंसियों से लगातार जानकारी मिल रही है। हम इन जानकारियों का विश्लेषण कर रहे हैं और इन पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शहर की सुरक्षा एजेंसिया किसी आतंकवादी हमले को टालने के कार्य में एक दूसरे को सहयोग कर रही हैं। दयाल ने नागरिकों से सतर्क रहने और नहीं घबराने की भी अपील की है।
मंगलवार, 21 दिसंबर 2010
मुंबई अहमदाबाद में हाई अलर्ट.
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

1 टिप्पणी:
नेता कुछ श्रद्धान्जलि संदेश तैयार कर चुके होंगे..
एक टिप्पणी भेजें