कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण की कथित धांधली तथा इसे लेकर पार्टी के महाधिवेशन में हुए हंगामे की जांच कराएगी। पार्टी के एक पदाधिकारी ने आज कहा कि टिकट वितरण को लेकर जिस तरह के आरोप लगाए गए हैं पार्टी उनके बारे में तथ्य एकत्र करेगी। इसके साथ ही महाधिवेशन में की गई नारेबाजी तथा पर्चे बांटे जाने की भी जांच होगी।
उल्लेखनीय है कि बिहार के प्रतिनिधियों ने महाधिवेशन में पार्टी महासचिव और प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक के विरुद्ध नारेबाजी की थी जिस पर उन्हें पंडाल से बाहर निकाल दिया गया। महाधिवेशन के दूसरे दिन बांटे गए पर्चे में श्री वासनिक, इमरान किदवई, सागर रायका और अशोक राम पर टिकट बेचने का आरोप लगाया था। पर्चे में इसकी सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई थी। अधिवेशन स्थल पर लगी बडी स्क्रीन पर भी इस पर्चे को कुछ देर के लिए दिखाया गया था। पार्टी हाईकमान ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। बिहार के प्रतिनिधियों ने आज पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के निवास तथा पार्टी मुख्यालय के बाहर भी कुछ देर नारेबाजी की।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें