दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट मैच के इतिहास में शतकों का अर्द्धशतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने । तेंदुलकर ने सेंचुरियन में खेली गई अपनी ऎतिहासिक पारी के दौरान 197 गेंदौं का सामना करते हुए 13 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने अपना शतक डेल स्टेन की गेंद पर एक रन लेकर पूरा किया।
अपने टेस्ट करियर के 175वें मैच में खेल रहे तेंदुलकर ने टेस्ट मैचों में 50 शतकौं के अलावा 59 अर्धशतक भी दर्ज हैं। तेंदुलकर ने 442 एकदिवसीय मैचों में भी अब तक 46 अर्धशतक लगाए हैं। एकदिवसीय मैचों में तेंदुलकर के नाम 17598 रन दर्ज हैं। इसमें 93 अर्धशतक भी शामिल हैं।तेंदुलकर के नाम कई कीर्तिमान हैं वह इकलौते ऎसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने छह बार एक कैलेंडर वर्ष में एक हजार या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। तेंदुलकर के अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 96 शतक हैं। वह शतकों के शतक से मात्र चार शतक दूर हैं। उन्होंने एकदिवसीय मैचों में 46 शतक लगाए हैं। तेंदुलकर ने विदेशी मैदानों पर 96 टेस्ट खेले हैं जिसमें उन्होंने 56.86 की औसत से 7961 रन बनाए हैं। विदेशी मैदानों पर तेंदुलकर ने 28 शतक लगाए हैं। तेंदुलकर एक मात्र ऎसे खिल़ाडी हैं जिन्होंने 600 या इससे अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैचों में शिरकत की है। तेंदुलकर ने अब तक 618 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। तेंदुलकर एक मात्र ऎसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने 20 पारियों में 150 या इससे अधिक रन बनाए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने यह उपलब्धि अपने स्वर्गीय पिता को समर्पित की है। तेदुंलकर ने कहा, "मैं यह शतक अपने पिता को समर्पित करता हूं। कल उनकी जयंती थी और मैं चाहता था कि उनके सम्मान में उन्हें कोई तोहफा दूं।" उन्होंने कहा, "मैं किसी रिकार्ड का पीछा नहीं कर रहा हूं। मैंने रिकार्ड बनाने के लिए रन नहीं बनाए हैं, लेकिन मैं खुश हूं।"
जहां भारत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 50वें शतक पर जश्न मना रहा है, वहीं राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने रविवार को इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने उन्हें बधाई दी है। सचिन की उपलब्धि पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष शरद पवार ने कहा, ""सचिन के बल्ले से बनने वाला प्रत्येक रन एक रिकार्ड है। उन्होंने दुनिया को बता दिया है कि दबाव में किस तरह से प्रदर्शन किया जाता है।
पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा कि ऎसी परिस्थिति में सचिन का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने कहा, जब हमने खेलना शुरू किया तो हम सोचते थे कि कोई भी सुनील गावस्कर का रिकार्ड नहीं तो़ड पाएगा। कोई भी उस समय टेस्ट मैच में 50 अर्द्धशतक बनाने की नहीं सोच सका था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के चयन समिति के अध्यक्ष के.श्रीकांत ने तेंदुलकर को "सर्वश्रेष्ठ" बल्लेबाज बताया। उन्होंने कहा, "सचिन ही केवल इस ऊंचाई को पा सकते थे। उनमें रन बनाने की भूख बढ़ गई है। पूर्व स्पिनर बिशन सिंह बेदी ने कहा, "सचिन की यह उपलब्धि अविश्वसनीय है। मैं देशवासियों की तरह ही रोमांचित हूं।"
सोमवार, 20 दिसंबर 2010
सचिन ने ५० वाँ शतक बनाया.
Tags
# खेल
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें