लंदन में भारी बर्फबारी की वजह से हीथ्रो एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। इसकी वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंस गए हैं। रविवार को दिल्ली से लंदन जाने वाली सभी भारतीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। फंसे
इससे टर्मिनल- 3 (टी-३) पर लगभग दो हजार से भी ज्यादा यात्री फंस गए हैं। दिल्ली से लंदन के बीच ब्रिटिश एयरवेज, वर्जिन एयरवेज, एयर इंडिया, किंगफिशर एयरलाइंस और जेट एयरवेज की कुल 14 सेवाएं हैं। लेकिन रविवार को इनमें से किसी ने भी उड़ान नहीं भरी।
टी-3 में तैनात एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि लंदन में भारी बर्फबारी के बाद हीथ्रो एयरपोर्ट ने भारत के सभी प्रमुख एयरलाइंस को अपने विमान रद्द करने को कहा था। लंदन एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि हीथ्रो एयरपोर्ट के आसमान में विमानों की भीड़ लग गई है।
पहले से उतरने और उड़ने के लिए फंसे विमानों की संख्या खत्म होने के बाद ही नए फ्लाइट्स को उतरने की इजाजत दी जाएगी। टी-3 की देखभाल करने वाली दिल्ली इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों का कहना है कि फ्लाइट्स रद्द होने की सूचना संबंधित एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को दी गई है।
लेकिन एयरपोर्ट पर अपने सामान के साथ पहुंचे ज्यादातर यात्रियों ने पहले से सूचना नहीं देने की शिकायत की। कई यात्रियों ने विमान कंपनियों द्वारा ठहरने की व्यवस्था नहीं कराने की भी शिकायत की।
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि लंदन से एयरपोर्ट बंद होने की सूचना के बाद दिल्ली से हीथ्रो एयरपोर्ट के बीच चलने वाली (एआई 116/117 और एआई 112/111) को अगले निर्देश तक रद्द कर दिया गया है।
इसकी वजह से एयर इंडिया के दिल्ली और लंदन में कुल एक हजार यात्री फंस गए हैं। टी-3 में फंसे सभी यात्रियों के लिए सेंटॉर होटल में रुकने की व्यवस्था की गई है।
एयरपोर्ट पर फंसे सभी यात्रियों को एक दो दिन के भीतर लंदन जाने की व्यवस्था की जाएगी। जेट एयरवेज प्रवक्ता ने बताया कि यह समस्या लंदन एयरपोर्ट बंद होने की वजह से पैदा हुई है। इसलिए एयरपोर्ट पर फंसे यात्रियों को ठहरने की सुविधा नहीं दी गई।
सोमवार, 20 दिसंबर 2010
इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हजारों यात्री फंसे
Tags
# विदेश
Share This
About Kusum Thakur
विदेश
Labels:
विदेश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें