नोटिस मिलते ही राजा हॉस्पिटल में भर्ती - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 20 दिसंबर 2010

नोटिस मिलते ही राजा हॉस्पिटल में भर्ती

2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा को पूछताछ के लिए पेश होने का नोटिस भेजा है। नोटिस मिलते ही राजा चेन्नई के एक हॉस्पिटल में भर्ती हो गए। इसके बाद स्वास्थ्य के आधार पर उन्होंने एंटीसीपेटरी बेल मांगी है। 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में कथित अनियमितता को लेकर ए राजा को इस्तीफा देना पडा़ था। माना जा रहा है कि राजा बुधवार को सीबीआई के समक्ष उपस्थित हो सकते हैं।

2जी स्पेक्ट्रम आवंटन में अनियिमितताओं के चलते सरकारी खजाने को कम से कम 22 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरपोरेट जगत के लिए लॉबिंग करने वाली नीरा राडिया और अन्य को भी इसी तरह के नोटिस भेजे गए हैं। राडिया के करीबी सहयोगी एवं भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप बैजल से सीबीआई पूछताछ कर रही है ।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले सीबीआई ने राजा के आवास तथा उनके गृह नगर चेन्नई में कई ठिकानों पर छापे मारे थे। उनेक परिवार के लोगों से सीबीआई ने पूछताछ भी की थी, तभी से माना जा रहा था कि सीबीआई उनसे पूछताछ कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: