उन्होंने कहा कि डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ाने की आवश्यकता है। लेकिन उन्होंने यह बताने से इनकार किया कि समूह कीमत में कितनी बढ़ोतरी करने पर विचार कर सकता है। मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह की बैठक सोमवार को होने वाली थी पर समूह के कुछ सदस्यों के दिल्ली में नहीं होने के कारण इसे टाल दिया गया है।
वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता वाला मंत्रियों का अधिकार प्राप्त समूह अगले सप्ताह डीजल और घरेलू एलपीजी की कीमत बढ़ाने के संबंध में विचार के लिए बैठक कर सकता है। पेट्रोलियम सचिव एस़ सुंदरेशन ने बताया कि हमें जल्द ही मंत्रियों के अधिकार प्राप्त समूह की बैठक होने की उम्मीद है़, संभवत: यह अगले सप्ताह हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें