साइना ने सेमी फ़ाइनल में प्रवेश लिय़ा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।


शनिवार, 11 दिसंबर 2010

साइना ने सेमी फ़ाइनल में प्रवेश लिय़ा

विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी भारत की साइना नेहवाल ने हांगकांग की पुई यिन यिप को मात्र 27 मिनट में 21-11,21-10 से हराकर हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरी वरीयता प्राप्त साइना का सेमीफाइनल में जर्मनी की जूलियाना शैंक के साथ मुकाबला होगा।  

साइना गत महीने एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में हांगकांग की यिन से पराजय का सामना करना पड़ा था लेकिन इस बार उन्होंने विश्व की १२ वें नंबर की खिलाड़ी यिन को टूर्नामेंट से बाहर करने में २७ मिनट का समय लगाया। 

बीस वर्षीय साइना की सेमीफाइनल की प्रतिद्वंदी जर्मनी की शैंक विश्व में छठे नंबर की खिलाड़ी है। साइना को जर्मन खिलाड़ी के खिलाफ आपसी मुकाबलों में 4-2की बढ़त हासिल है। साइना ने शैंक के खिलाफ अपने पिछले तीन मैच जीते हैं। शैंक ने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त चीन की यानजियाओ जियांग को 21-14,16-21,21-12 से हराया।

1 टिप्पणी:

Creative Manch ने कहा…

यह तो खुशी की बात है ..बधाई और शुभकामनाएं --------


क्रिएटिव मंच आप को हमारे नए आयोजन
'सी.एम.ऑडियो क्विज़' में भाग लेने के लिए
आमंत्रित करता है.
यह आयोजन कल रविवार, 12 दिसंबर, प्रातः 10 बजे से शुरू हो रहा है .
आप का सहयोग हमारा उत्साह वर्धन करेगा.
आभार