मार्क जकरबर्ग बने पर्सन ऑफ द ईयर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 16 दिसंबर 2010

मार्क जकरबर्ग बने पर्सन ऑफ द ईयर.

दुनियाभर में लोकप्रिय सामाजिक मेलजोल वेबसाइट ‘फेसबुक’ के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को अमेरिका की प्रतिष्ठित ‘टाइम’ पत्रिका ने ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की उपाधि से नवाजा है। बने 

26 वर्षीय मार्क जकरबर्ग ‘टाइम’ पत्रिका के वार्षिक अंक में ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ चुने जाने वाले दूसरे सबसे कम उम्र के व्यक्ति हैं। 

जकरबर्ग ने साल 2004 में हावर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते वक्त अपने साथियों के साथ मिलकर फेसबुक की शुरुआत की थी। अब फेसबुक पर 50 करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। 

जकरबर्ग अमेरिका में सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं। ‘टाइम’ पत्रिका हर साल किसी ऐसे व्यक्ति को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ की उपाधि देता है जिसने दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला हो। भले ही वो प्रभाव नकारात्मक ही हो।

कोई टिप्पणी नहीं: