बिलासपुर के एक हिंदी दैनिक में कार्यरत एक पत्रकार की अज्ञात बंदूकधारियों ने रविवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी। पत्रकार रात्रि की पाली समाप्त करके कार्यालय से घर लौट रहा था। पैंतीस वर्षीय सुशील पाठक 'दैनिक भास्कर' में कार्यरत थे और वह बिलासपुर प्रेस क्लब के महासचिव भी थे। पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात करीब दो बजे बंदूकधारियों ने उन्हें कम से कम चार बार गोली मारी। बिलासपुर रायपुर से 120 किलोमीटर की दूरी पर है।
एक पुलिस अधिकारी ने बिलासपुर में बताया, "पाठक को बहुत करीब से गोली मारी गई। पत्रकार कार्यालय में देर रात की पाली में काम करने के बाद घर लौट रहा था। ऐसा लगता है कि यह हत्या सुनियोजित थी।"
बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष शशिकांत कोनहर ने इसे नृशंस हत्या बताते हुए कहा, "इस घटना से बिलासपुर के मीडियाकर्मी सकते में हैं और इस हमले के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करेंगे।"
सोमवार, 20 दिसंबर 2010
बिलासपुर में एक पत्रकार की हत्या.
Tags
# देश
Share This
About Kusum Thakur
देश
Labels:
देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
संपादकीय (खबर/विज्ञप्ति ईमेल : editor@liveaaryaavart या वॉट्सएप : 9899730304 पर भेजें)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें