वेश्याओं को मारकर खाने वाले को उम्र कैद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 22 दिसंबर 2010

वेश्याओं को मारकर खाने वाले को उम्र कैद

क्रॉसबो कानिबाल के नाम से कुख्यात ब्रिटेन के अपराधी को वेश्याओं की हत्या कर उन्हें खा जाने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।  

खुद को क्रॉसबो कानिबाल कहने वाला स्टीफन ग्रिफिथ्स वेश्याओं की हत्या कर उनके शरीर के कुछ हिस्सों को भूनकर खा जाता था। स्टीफन ने जांच अधिकारियों को बताया था कि उसने अपना शिकार बनी पहली दो महिलाओं के मांस को भूनकर खाया और तीसरी महिला के मांस को वो कच्चा ही खा गया।

ग्रिफिथ्स ने तीनों महिलाओं को एक बॉथरूम में काटा। वो इस बॉथरूम को स्लॉटरहाउस कहता था। 40 वर्षीय ग्रिफिथ्स क्रिमनोलॉजी का छात्र था और वो सीरियल किलर्स के बारे में पढ़कर सनकी हो गया था। ग्रिफिथ्स ने सुजैन ब्लेमायर्स, शैली आर्मिटेज और सुसान रुशवर्थ नाम की तीन वेश्याओं की हत्या की अपने घर के पास ही की थी। कोर्ट में जुर्म साबित हो जाने के बाद ग्रिफिथ्स को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है।

कोई टिप्पणी नहीं: