लिउ का प्रतिनिधित्व एक खाली कुर्सी करेगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 10 दिसंबर 2010

लिउ का प्रतिनिधित्व एक खाली कुर्सी करेगी


नोबेल पुरस्कार समारोह में शुक्रवार को जब विश्व की महत्वपूर्ण हस्तियां उपस्थित होंगी तो उस समय शांति के लिए नोबेल जीतने वाले चीन की जेल में बंद लिउ श्याआबो के लिए एक कुर्सी खाली छोड़ी जाएगी।

समारोह ओस्लो के सिटी हाल में आयोजित होगा। चीनी जेल में बंद होने की वजह से श्याआबो अपना पुरस्कार खुद ग्रहण नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनके लिए वहां रखी गई खाली कुर्सी उनके सम्मान का प्रतीक होगी। नोबेल समिति के सचिव ने कहा कि लिउ का प्रतिनिधित्व एक खाली कुर्सी करेगी।
वर्ष 1936 के बाद यह पहली बार होगा जब शांति का नोबेल पुरस्कार किसी को नहीं सौंपा जाएगा। 1936 में एडोल्फ हिटलर ने शांति के लिए काम करने वाले जर्मन नागरिक कार्ल वोन ओसिएत्जकी को नोबेल पुरस्कार लेने से रोक दिया था । इस पुरस्कार को या तो खुद विजेता या फिर उसका कोई घनिष्ठ पारिवारिक सदस्य ग्रहण कर सकता है। शीतयुद्ध के दौरान सोवियत संघ के आंद्रेई सखारोव और पोलैण्ड के लेह वलेसा की ओर से उनकी पत्नियों ने पुरस्कार ग्रहण किया था। म्यांमार की लोकतंत्र समर्थक नेता आंग सान सूकी की ओर से 1991 में उनके 18 वर्षीय बेटे ने नोबेल पुरस्कार ग्रहण किया था।

चीन ने लिउ की पत्नी और उनके समर्थकों को नजरबंद कर दिया है, ताकि वे पुरस्कार ग्रहण न कर सकें। चीन लिउ को पुरस्कार दिए जाने को अपनी राजनीतिक और कानूनी व्यवस्था पर हमला मान रहा है। चीन सरकार ने विदेशी राजनयिकों से भी इस समारोह में भाग न लेने के लिए कहा है। रूस, पाकिस्तान, ईरान, वेनेजुएला और क्यूबा सहित 18 देशों ने समारोह में भाग लेने से इनकार कर दिया है, जबकि ओस्लो में 65 दूतावासों में कम से कम 45 ने समारोह का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं: