रूस भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

रूस भारत के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर.

मंगलवार को दिल्ली के हैदराबाद हाउस में रूस के राष्ट्रपति दमित्रि मेदवेदेव और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मौजूदगी में देनों देशों के बीच मसझौतों पर हस्ताक्षर किए गए. आपसी संबंधों को मज़बूत करने के उद्देश्य से दोनों देशों ने विज्ञान, परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण इस्तेमाल, संस्कृति और दवाइयों के क्षेत्र में समझौतों पर हस्ताक्षर किये.

दोनों देशों ने कुल 30 समझौतों पर हस्तात्क्षर किये. इनमें से 11 पर हस्ताक्षर हैदराबाद हाउस में किये गए और बाकी 19 रक्षा, बैंकिंग और व्यापार के क्षेत्र में किये गए. हालांकि पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के संयुक्त रूप से उत्पादन के मुद्दे पर कोई रक्षा समझौता नहीं हुआ.

मंगलवार को किए गए समझौतों के अनुसार दोनों देश चुनावी प्रक्रिया में एक- दूसरे का सहयोग करने पर राज़ी हो गए हैं. इमरजेंसी हालात में भी दोनों देश एक दूसरे साथ देने पर सहमत हो गए हैं. दोनों देशों के नागरिकों के आने- जाने की प्रक्रिया को भी आसान बनाने पर रज़ामंदी हो गई है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की आपूर्ति बढ़ाने में भी रूस भारत की मदद करेगा.
भारत और रूस ने तमिलनाडु के कुदनकुलम में अतिरिक्त न्यूक्लियर रिएक्टर स्थापित करने पर भी बातचीत की. मिसाइल टेक्नॉलॉजी कंट्रोल रिजिम (एमटीसीआर) की सदस्यता के लिए भी रूस ने भारत को समर्थन देने का फैसला किया है.

रूस के राष्ट्रपति ने न्यूक्लियर सप्लाई ग्रुप में भारत की सदस्यता की वकालत की है. उन्होंने पाकिस्तान से अपील की है कि वो 26/ 11 मुंबई हमलों के गुनहगारों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई करे.
वर्ष 2009 में रूस और भारत का व्यापार 7.5 अरब डॉलर तक पहुंच गया था. दोनों देशों की योजना वर्ष 2015 तक इस आंकड़े को 20 अरब डॉलर पहुंचाने की है. रूसी राष्ट्रपति बुधवार सुबह आगरा पहुंचेंगे और मुगल बादशाह शाहजहां व उनकी पत्नी मुमताज के प्रेम के यादगार स्मारक ताजमहल का दीदार करेंगे.

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (प्रोटोकॉल) आलोक शेखर ने आगरा में कहा, "उनका कार्यक्रम तय है. वह सुबह 11 बजे के आसपास पहुंचेंगे और दोपहर दो बजे एक विशेष विमान से खैरा हवाईअड्डे से मुम्बई के लिए रवाना हो जाएंगे." रूसी सुरक्षाकर्मियों का एक दल पिछले दो दिनों से यहां सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रहा है. मेदवेदेव भारत की दो दिवसीय यात्रा पर मंगलवार सुबह ही दिल्ली पहुंचे हैं. 

कोई टिप्पणी नहीं: