तिरंगा फहराने से रोकना असंवैधानिक:-बीजेपी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 27 जनवरी 2011

तिरंगा फहराने से रोकना असंवैधानिक:-बीजेपी

केंद्र व जम्मू एवं कश्मीर की सरकार द्वारा श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने से रोके जाने को असंवैधानिक और आपराधिक कृत्य करार देते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कहा है कि वह इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटा सकती है।

भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राष्ट्रीय एकता यात्रा निकाली थी। इस यात्रा में शामिल हुए युवाओं के सम्मान में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा, ''यह अवैध और आपराधिक है। मैं समझता हूं कि हमें अदालत का दरवाजा खटखटाना चाहिए।'' आडवाणी ने सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और अनंत कुमार को जम्मू एयरपोर्ट पर रोके जाने के लिए भी दोनों सरकारों की आलोचना की। उन्होंने कहा, ''निषेधाज्ञा के तहत लोगों को वापस भेजे जाने का प्रावधान ही नहीं है।'' उन्होंने कहा, ''यह कैसे हो सकता है। मैंने प्रधानमंत्री से यह बात कही है।'' पार्टी के सीनियर नेता अरुण जेटली और सुषमा स्वराज तथा भाजयुमो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता बुधवार को दिल्ली वापस लौट आए।

कोई टिप्पणी नहीं: