केंद्र सरकार ने बहुत देर से लेकिन बड़ा फैसला लेते हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाड़ी और सचिव ललित भनोट को उनके पदों से हटा दिया गया है।
खेल मंत्री अजय माकन ने इस बाबत फैसला लेते हुए कहा है कि उन्हें इसलिए हटाया गया है ताकि जाँच में कोई बाधा न पड़े। माकन ने कहा है कि कलमाड़ी अपनी जिम्मेदारी करनैल सिंह को सौंपेंगे। कॉमनवेल्थ खेलों की आयोजन समिति पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और घपले-घोटाले के आरोप लगे थे। विभिन्न जांच एजेंसियां इस मामले में जांच कर रही हैं। सुरेश कलमाड़ी और उनके खास सहयोगी ललित भनोट पर कई गंभीर आरोप लगे हैं।
कुछ दिनों पहले ही भारत सरकार की कलमाड़ी के चलते उस समय फजीहत हो गई जब ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री केविन रड ने भारत के विदेश मंत्री एसएम कृष्णा के सामने कॉमनवेल्थ खेलों के उद्घाटन और समापन समारोह की तैयारियों में सेवाएं देने वाली ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों को भुगतान न किए जाने का मसला उठाया। यह पहला मौका नहीं था जब कलमाड़ी के चलते देश को शर्मसार होना पड़ा है। कॉमनवेल्थ खेलों की तैयारियों में देरी, खेल गांव की खराब हालत को लेकर पूरी दुनिया में भारत की बदनामी हुई। हालांकि, सुरेश कलमाड़ी ने अपने और आयोजन समिति के सदस्यों पर लगे आरोपों से हमेशा इनकार किया है। इससे पहले कलमाड़ी और आयोजन समिति के सदस्यों के खिलाफ जांच कर रही सीबीआई को कई झटके लगे। कॉमनवेल्थ खेल घोटाले में आरोपी संजय महेंद्रू, टीएस दरबारी और एम. जयचंद्रन को अदालत ने ज़मानत दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें