वरिष्ठ भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा का मानना है कि पार्टी ने तिरंगा यात्रा के लिए सही समय नहीं चुना था। उन्होंने कहा कि सहयोगी पार्टी जनता दल (यू) के नेता नीतीश कुमार ने सही सलाह दी थी कि भाजपा इस यात्रा से बचे। सिन्हा ने यह भी कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को पद पर बनाए रखने के बारे में पुनर्विचार करे।
सिन्हा ने एक इंटरव्यू में कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन, कॉमनवेल्थ गेम्स और आदर्श हाउसिंग सोसाइटी जैसे भ्रष्टाचार के मामलों में भाजपा सरकार को घेरने में कामयाब रही है। इसलिए ऐसा कुछ नहीं किया जाना चाहिए जिससे ये प्रयास कमजोर पड़ें। सिन्हा ने अपनी ‘बेबाक’ राय देते हुए कहा, ‘जब आपके सामने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में जेपीसी गठित करने जैसा मजबूत मामला है तो राजनीतिक रूप से यात्रा के लिए यह सही समय नहीं था। बेहतर होता कि यह अभी नहीं होती।’

सिन्हा से पूछा गया कि क्या उन्होंने पार्टी नेताओं को एकता यात्रा नहीं निकालने की सलाह दी थी। इसके जवाब में उन्होंने इस बारे में नीतीश कुमार की सलाह की ओर इशारा किया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर निशाना साधते हुए भाजपा नेता ने कहा कि उनकी ‘व्यक्तिगत छवि’ उन्हें अभी तक बचाए हुए है। लेकिन अब उनकी ‘अक्षमता’ का खुलासा हो रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें