शत्रुघ्न सिन्हा को गिरफ्तार करने का आदेश. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 23 जनवरी 2011

शत्रुघ्न सिन्हा को गिरफ्तार करने का आदेश.


प्रसिद्ध अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को बिहार की बेतिया पुलिस ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया है.शत्रुघ्न सिन्हा को वर्ष 2010 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाए जाने के बाद यह आदेश जारी किया गया है.

तिवारी ने गौनाहा थाने के प्रभारी को निर्देश दिया है कि यदि वह इस मामले में फरार रहते हैं तो उनकी सम्पत्ति जब्त की जाए. जिला प्रशासन की अनुमति बिना पिछले साल गौनाहा थाना अंतर्गत बेलवा बहुआरी गांव में हेलीकॉप्टर उतारने के मामले में सिन्हा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार भागीरथी देवी के समर्थन में एक जनसभा को सम्बोधित किया था. श्री सिन्हा राज्य की पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: