भारत के लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गयी है. 'इंडियन एक्सप्रेस' के नाम से विख्यात इस जोड़ी ने सेमीफाइनल के कड़े मुकाबले में मैक्स मिरनई और डेनिअल नेस्टर की जोड़ी को हराया.
लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी मैक्स मिरनई और डेनिअल नेस्टर को 7-6(5), 4-6, 6-3 से मात देकर वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंच गयी है.
विश्व की तीसरी वरीयता प्राप्त पेस और भूपति की जोड़ी ने बुधवार को पुरुषों के युगल स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में फ्रांस के माइकल लोड्रा और सर्बिया के नेनाद जिमोनजिच की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हरा दिया. पेस और भूपति ने इस मुकाबले को 91वें मिनट में जीता.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें