राजेश तलवार पर कोर्ट के बाहर हमला. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

राजेश तलवार पर कोर्ट के बाहर हमला.


आरुषि के पिता राजेश तलवार पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक ने गाजियाबाद कोर्ट के बाहर हमला कर दिया जिसके कारण उनके सिर से काफी खून निकलने लगा। 


राजेश तलवार (54 वर्ष) गाजियाबाद अदालत में आरुषि-हमेराज दोहरे हत्याकांड में सीबीआई की ओर से नए सिरे से जांच शुरू करने की मांग के संबंध में याचिका दायर करने गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि हमले के बाद उनके वकील उन्हें अस्पताल ले गए। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले युवक की उम्र करीब 20 वर्ष थी और उसने तलवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे उनके सिर के बायें हिस्से से काफी खून निकलने लगा।


इस घटनाक्रम के बीच युवक को वहां खड़े लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसे अदालत परिसर में लॉकअप में ले गई। वकीलों ने कहा कि इस घटना के बाद मामले की सुनवाई टाल दी गई और सुनवाई की अगली तारीख आठ फरवरी निर्धारित की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: