मशहूर शास्त्रीय गायक और भारत रत्न से सम्मानित पंडित भीमसेन जोशी की मृत्यु पुणे के सह्याद्रि अस्पताल में सोमवार सुबह आठ बजे के करीब हो गई. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. उनकी उम्र 89 वर्ष की थी.
पंडित भीमसेन जोशी को 2008 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया था. शास्त्रीय गायन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाले जोशी के निधन से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई.
राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत अनेक राजनीतिक हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.
भीमसेन जोशी किराना घराने के महत्वपूर्ण गायक थे और देश के हर सम्मान से उन्हें सम्मानित किया जा चुका है :
- पद्मश्री- 1972
- संगीत नाटक अकादमी अवार्ड- 1976
- पद्म भूषण- 1985
- पद्म विभूषण- 1999
- महाराष्ट्र भूषण- 2002
- कर्नाटक रत्न- 2005
- भारत रत्न- 2008
- स्वामी हरिदास पुरस्कार- 2008- दिल्ली सरकार के द्वारा लाइव टाइम एचीवमेंट अवार्ड- 2009
उन्होंने 19 साल की उम्र से ही गाना शुरू कर दिया था और लगभग सात दशकों तक शास्त्रीय गायन किया. पंडित भीम सेन जोशी को हमारा भाव भीनी श्रद्धांजलि.

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें