केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) पीजे थॉमस के मुद्दे पर कानून मंत्री वीरप्पा मोइली आज कई नेताओं से मिल रहे हैं। आज ही इस मुद्दे पर कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक भी हो रही है। माना जा रहा है कि सीवीसी आज राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।
गुरुवार को सीवीसी के मुद्दे पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दावा किया कि उसे सीवीसी के ‘दागी अतीत’ की जानकारी नहीं है।

सीवीसी के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के कड़े रुख के बाद आज कुछ निर्णय हो सकता है। कानून मंत्री वीरप्पा मोइली इस मुद्दे पर गृह मंत्री पी चिदंबरम से मिल रहे हैं। मोइली गुरुवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले और माना जा रहा है कि उन्होंने इसी मुद्दे पर चर्चा की। संकेत हैं कि सीवीसी जल्दी ही इस्तीफा दे सकते हैं। सीवीसी की पिछले साल 7 सितंबर को नियुक्ति हुई थी। इसी मुद्दे पर कांग्रेस कोर कमेटी की भी बैठक हो रही है।
गुरुवार को सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपने जवाब में बताया कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को थॉमस के खिलाफ दाखिल चार्जशीट की जानकारी नहीं थी। लेकिन नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने साफ कहा है कि सरकार अदालत में झूठे दावे कर रही है। सुषमा स्वराज सीवीसी की नियुक्ति करने वाली समिति के सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने कहा कि थॉमस की नियुक्ति के समय भी मैंने अपना विरोध दर्ज करा दिया था। स्वराज ने कहा कि समिति के सदस्यों को पता था कि थॉमस का कॅरियर दागी रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें