झारखण्ड के लातेहार जिले में शुक्रवार तड़के पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई एक मुठभेड़ में 9 नक्सली मारे गए हैं जिसमें एक जोनल कमांडर बसंत यादव भी मौजूद है।
जिला पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि, "गुरुवार देर रात हमें बरवाडीह के जंगलों में नक्सलियों के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस बलों ने जंगल को घेर लिया और नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने को कहा गया, लेकिन नक्सली गोलीबारी करने लगे और सुबह तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही।" पुलिस ने 9 शव के साथ भारी मात्रा में विस्फोटक एवं हथियार जिसमें 1 एसएलआर,5 राईफल तथा कई जिंदा गोलियां शामिल हैं बरामद किए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें