पाकिस्तानी क्रिकेटर सचिन से खेल सीखो. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 25 जनवरी 2011

पाकिस्तानी क्रिकेटर सचिन से खेल सीखो.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और पीसीबी के डायरेक्टर जनरल जावेद मियांदाद ने अपने खिलाड़ियों को नसीहत दी है कि वह सचिन तेंदुलकर से सीख लें. मियांदाद ने कहा, लड़को शेखी बघारने के बजाए मैदान पर जाकर अच्छा प्रदर्शन करो.

मियांदाद ने इशारों में अपने कई खिलाड़ियों को खरी खरी सुनाई. उनके मुताबिक पाकिस्तान के कई क्रिकेटर दावा करते हैं कि अगर वो मैच खेलने उतरे तो गजब कर देंगे. ऐसा दावा करने वाले खिलाड़ियों से मियांदाद ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन खुद ही सब कुछ कह देता है. पीसीबी के डीजी मियांदाद ने कहा, ''दावा करने के बाद अगर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहते हैं तो पूरे देश को शर्मसार होना पड़ता है.''

वर्ल्ड कप से पहले टीम में जोश भरने की कोशिश करते हुए पूर्व कप्तान ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि खिलाड़ी सिर्फ खेल पर ध्यान दें और हर मैच को गंभीरता से लें. उन्हें हमेशा यह बात याद रखनी चाहिए कि क्रिकेट मैदान पर खेला जाता है. खिलाड़ियों को सचिन तेंदुलकर से प्रेरणा लेनी चाहिए. सचिन के बाद एक शतक मारते जा रहे हैं लेकिन वह अपने प्रदर्शन और उपलब्धियों को लेकर कभी डींगे नहीं मारते. वह वाकई में पेशेवर हैं और हमारे खिलाड़ी उनसे सीख सकते हैं.''

विश्व कप की शुरुआत में अब एक महीना भी नहीं बचा है. 19 फरवरी को पहला मैच भारत और बांग्लादेश के बीच खेला जाना है. इतने बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने से पहले मियांदाद कप्तान शाहिद अफरीदी को भी नसीहत दे रहे हैं. उन्होंने कहा, ''उन्हें ऐसे नहीं खेलना चाहिए जैसे वो खेल रहे हैं. उन्हें अपनी प्रतिभा का सही ढंग से इस्तेमाल करना चाहिए. इमरान ने 1992 वर्ल्ड कप में टीम ऊपर उठाया. अफरीदी को भी ऐसा ही करना चाहिए. टी-20 चैंपियनशिप में अफरीदी ऐसा कर चुके हैं. जाहिर है उनमें ऐसा करने की प्रतिभा है.''

मियांदाद का मानना है कि पाकिस्तानी टीम किसी भी टीम को हरा सकती है बशर्ते खिलाड़ी मैच और अनुशासन को लेकर गंभीर हों. फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ हो रही सीरीज में मियांदाद टीम में मेहनत, अनुशासन और गंभीरता की कमी देखते हैं.

कोई टिप्पणी नहीं: