मदद को गई एयर इंडिया, कमा रही है मुनाफा. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 2 फ़रवरी 2011

मदद को गई एयर इंडिया, कमा रही है मुनाफा.

मिस्त्र की वर्त्तमान  स्थिति में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने का सरकार ने एलान तो किया परन्तु देश की सरकारी एयरलाइन कंपनी, एअर इंडिया उनसे मुनाफा कमाने में जुटी है। खबर है कि एयर इंडिया की दो फ्लाइट्स सोमवार को मिस्त्र की राजधआनी कायरो से भारतीयों को लेकर मुंबई पहुंची। लेकिन इसके लिए लोगों से दोगुना से भी ज्यादा किराया वसूला गया। इन लोगों से बतौर किराया 48000 रुपए वसूला गया। जबकी इस मार्ग का वाजिब किराया इससे आधे से भी कम है।  

ऐसे वक्त में जब वहां के सभी बैंक बंद हो चुके हैं, एटीएम पर ताले लटक रहे हैं ऐसे में देश की शान कहे जाने वाले इस एयरलाइन का रवैया समझ से परे है। हालांकि अब यह कहा जा रहा है कि मिस्त्र में फंसे भारतीयों को लाने के लिए तीसरी फ्लाइट का इंतजाम भी किया जा रहा है। इस फ्लाइट से आने वाले लोगों को यह सुविधा दी जाएगी कि वे भारत पहुंचने के बाद, पांच दिनों के भीतर अपना किराया चुका सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं: