ट्रेन पर गिरे हाई टेंशन तार ने ली छात्रों की जान. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 1 फ़रवरी 2011

ट्रेन पर गिरे हाई टेंशन तार ने ली छात्रों की जान.


उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन में मंगलवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी। शाहजहांपुर से लखनऊ जा रही एक ट्रेन की छत में हाईटेनशन का तार गिर गया। जिससे करंट लगने से 20 छात्रों की मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में हंगामा और छात्रों ने ट्रेन में आग लगा दी। बताया जा रहा है यह छात्र आईटीबीपी की परीक्षा देने जा रहे थे।बरेली से लखनऊ जा रही थी। ट्रेन का नाम हिमगिरी एक्सप्रेस बताया जा रहा है।

 बरेली रेंज के आई जी ने बताया कि बरेली में आईटीबीपी (भारत-तिब्बत सीमा पुलिस) की भर्ती के चलते करीब 12 राज्यों से लाखों की तादाद में छात्र पहुंचे थे। भर्ती निरस्त किए जाने के बाद यह छात्र वापस अपने घरों को लौट रहे थे। हमें सूचना मिली है कि शाहजहांपुर से लखनऊ के बीच हिमगिरी एक्सप्रेस की छत पर सवार कुछ छात्र करंट की चपेट में आए हैं। शुरुआती सूचना यह थी कि तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई है और करीब 12-15 छात्र घायल हुए हैं। यह संख्या बढ़ भी सकती है। इस समय बरेली स्टेशन पर ही 50-60 हजार छात्र हैं जो उपद्रव मचा रहे हैं। जिस छात्र को जैसे भी मौका मिल रहा है वो घर जाने की कोशिश कर रहा है। हमारी प्राथमिकता यह रहेगी कि किसी भी प्रकार से स्थिति को संभाला जाए। यदि छात्रों ने हंगामा जारी रखा तो हम बल का प्रयोग भी कर सकते हैं।

सेना में भर्ती होने के लिए आए युवकों ने जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती अभियान में 400 पोस्ट के लिए करीब 45 से  50 हजार युवक आए थे। इनके रजिस्ट्रेशन में देरी होने की वजह से युवक आक्रोशित हो गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। आईटीबीपी की भर्ती के लिए आए हजारों युवकों ने बरेली में मथुरा-आगरा रोड पर बने आईटीबीपी मुख्यालय पर जमकर हंगामा और तोड़फोड़ की। नाराज़ युवकों ने परिवहन निगम की पांच बसों को आग के हवाले कर दिया और तमाम निजी वाहनों में भी तोड़फोड़ की। पेट्रोल पंप में भी आग लगाने की कोशिश की गई।

कोई टिप्पणी नहीं: