महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ तीन राज्यों में बंद के आहवान के दौरान माओवादियों ने दो अलग-अलग जगहों पर रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बंदूक से लैस माओवादियों के एक समूह ने देर रात रामगढ़ जिले से चार किलोमीटर दूर विस्फोटक से रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया।
बोकारो जिले के दानिया स्टेशन और बिहार के जगेश्वर स्टेशन के बीच भी रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया है। दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवा बाधित हुई है। माओवादियों ने दानिया के स्टेशन मास्टर को भी बंद के दौरान ट्रेनों के परिचालन नहीं करने की धमकी दी। बंद की वजह से कोयला की ढुलाई भी प्रभावित हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें