मिस्र में जनतांत्रिक विद्रोह. - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 6 फ़रवरी 2011

मिस्र में जनतांत्रिक विद्रोह.

क्रन्तिकारी कवि पाश की कविता के साथ

जिन्होंने उम्र भर तलवार का गीत गाया है

उनके शब्द लहू के होते हैं
लहू लोहे का होता है
जो मौत के किनारे जीते हैं
उनकी मौत से जिंन्दगी का सफर शुरू होता है
जिनका पसीना और लहू मिट्टी में गिर जाता है
वे मिट्टी में दब कर उग आते हैं




अरब में इन दिनों एक अपूर्व उथल-पुथल दिखाई दे रही है। ट्यूनीषिया में जन विद्रोह के कारण तेईस वर्षो से सत्ता
पर काबिज जिने अल अबेदीन अली को देश छोड़कर भागना पड़ा। मिस्र, यमन, जार्डन में भी लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से तंग आकर ही लोग सड़कों पर उतरे है। इस लहर की शुरुआत ट्यूनीषिया में 17 दिसंबर को मुहम्मद बाउजिजी नाम के एक बेरोजगार ग्रेजुएट नौजवान को पुलिस द्वारा सब्जी बेचने की इजाजत न देने से हुई। जिसके बाद से पूरे अरब जगत में तानाशाही के विरोध का प्रतीक बन चुका है। ट्यूनीषिया से उड़ी चिंगारी से अब मिस्र में आग लगा चुकी है। मिस्र या इजिप्ट उत्तर आफ्रीका में स्थित एक देश है। मिस्र उत्तर में भूमध्य सागर, उत्तर पूर्व में गाजा पट्टी और इस्राइल, पूर्व में लाल सागर, पष्चिम में लीबिया एवं दक्षिण में सूडान से घिरा हुआ है।

मिस्र के राष्टपति होस्नी मुबारक ने अक्टूबर 1981 में अनवर सादात की हत्या के बाद मिस्र के राष्टपति की गद्दी संभाली थी और तीन दषक से लगातार इस पर काबिज है। ट्यूनीषिया के राष्टपति बेन अली की तरह वे भी अपने बेटे को अपनी कुर्सी सौपने के ख्वाहिषमंद रहे है। मुबारक के नेतृत्व में मिस्र राजनीति रूप से अमेरिकी कठपुतली बन गया है। जिससे इसका आक्रोष लोगों में और ज्यादा है।


मुबारक के खिलाफ भड़की बगावत की अगुवाई करने के इरादे से वतन लौटे अंतराष्टीय परमाणु उर्जा एजंसी के पूर्व अध्यक्ष और शांति नोबेल सम्मान से विभूष्ति मोहम्मद अल बरदेई को नजरबंद कर दिया गया है। मिस्र में भड़का यह जनाक्रोष इस्लामी विद्रोह नहीं है बल्कि महंगाई, बेरोजगारी, निरक्षरता, अमीरी-गरीबी के बीच की बढ़ती खाई और तानाषाही षासन के खिलाफ बेबस जनता की मुखर आवाज है। 1981 से राष्टपति हुस्नी मुबारक का शाशन है। वैष्विक वित्तीय संकट के कारण देष में पर्यटन उद्योग, प्रत्यक्ष विदेषी निवेष और स्वेज नहर से होने वाली आय में गिरावट आयी है। लोग काफी संख्या में षिक्षित है लेकिन रोजगार के साधन का अभाव है। मिस्र में 2008 से 2010 तक बेरोजगारी दर 9 से 9.4 फीसदी के बीच है जबकि 2007 में यह 10.30 फीसदी रही थी। 2008 से 2010 तक महंगाई दर 12 से 19 फीसदी के बीच रही।

मुबारक 82 साल के हो गए हैं और उनके सहयोगी पहले से ही इस पर विचार कर रहे थे कि उनके बाद कौन आयेगा। जो नाम सामने आ रहे थे वे मुबारक के बेटे जमाल और खूफीया के प्रमुख जनरल उमर सुलेमान के थे। मुबारक के बाद जनरल उमर सुलेमान मिस्र के सबसे ताकतवर व्यक्ति हैं। लेकिन मिस्र की जनता इन दोनों से भी नफरत करती है। सत्तारूढ़ पार्टी के बाद देष में एकमात्र संगठित राजनीतिक संगठन व विपक्षी पार्टी ‘मुस्लिम ब्रदरहुड’ है। 1928 में जब मिस्र में सैन्य कब्ज़ा हो रहा था तो उसके विरोध में मुसलिम ब्रदरहुड अस्तित्व में आया था. जिहादियों से विपरीत मुस्लिम ब्रदरहुड एक रूढ़िवादी नरमपंथी और अहिंसक गुट है। फिलहाल यह कहना मुष्किल है कि इस जन विरोध के नायक मोहम्मद अल बरदेई होंगे या मुस्लिम ब्रदरहुड। लेकिन यह मिस्र मे एक सकारात्मक बदलाव है।



विकाश कुमार,

लखनऊ

कोई टिप्पणी नहीं: